[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से जोड़ने की मांग तेज, सर्व समाज ने दी 15 दिन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से जोड़ने की मांग तेज, सर्व समाज ने दी 15 दिन की चेतावनी

मंड्रेला को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से जोड़ने की मांग तेज, सर्व समाज ने दी 15 दिन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

मंड्रेला : मंड्रेला कस्बे को कुंभाराम लिफ्ट कैनाल से जोड़ने की मांग को लेकर आज सर्व समाज के नेतृत्व में एक विशाल जनसभा व रैली का आयोजन किया गया। जनसभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मंड्रेला को इस परियोजना का लाभ नहीं मिला, तो वे पिलानी को भी पानी नहीं जाने देंगे। उपतहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार राजकुमार सिहाग को मुख्यमंत्री व जल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया। रैली ढोढ़ा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए उपतहसील कार्यालय तक पहुंची। प्रदर्शन के दौरान ‘मंड्रेला को जोड़ो, अन्याय नहीं सहेंगे’ जैसे नारे गूंजते रहे।

ज्ञापन में बताया गया कि मंड्रेला में भूमिगत जल स्तर अत्यधिक नीचे है और फ्लोराइड की मात्रा भी खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है। क्षेत्रवासी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। मलसीसर रोड पर कुंभाराम योजना का पाइपलाइन पॉइंट भी बना है, लेकिन इसके बावजूद मंड्रेला आज भी वंचित है।जनसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रिड़मल काजला और युवा कार्यकर्ता गौरव मित्तल ने कहा कि पूर्व में झुंझुनूं को मंड्रेला होते हुए पानी दिया गया और अब पिलानी को भी मिलेगा, लेकिन मंड्रेला को फिर अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62