[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमक्खियों के हमले में युवक घायल:बाइक से अपने घर लौट रहा था, अचानक झुंड ने किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मधुमक्खियों के हमले में युवक घायल:बाइक से अपने घर लौट रहा था, अचानक झुंड ने किया हमला

मधुमक्खियों के हमले में युवक घायल:बाइक से अपने घर लौट रहा था, अचानक झुंड ने किया हमला

चिड़ावा : चिड़ावा की मंड्रेला रोड पर सुलताना का बास मार्ग पर मधुमक्खियों के अचानक हमले में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाकर निजी वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर संत कुमार जांगिड़ ने नर्सिंग स्टाफ के साथ तुरंत युवक का इलाज शुरू किया। घायल युवक सुरेश पुत्र महावीर प्रसाद चिड़ावा सब्जी मंडी में दुकान चलाता है। काम पूरा करने के बाद सुरेश बाइक पर अपने घर सुलताना का बास जा रहा था। इसी दौरान मार्ग पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड आया और उस पर हमला कर दिया। सुरेश को संभलने का मौका भी नहीं मिला। कई मधुमक्खियों के हमले से वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जब उसे मधुमक्खियों से घिरा देखा तो उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सुरेश अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति स्थिर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77