[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हीरवाना गोशाला में स्थित शिवालय में किया रुद्राभिषेक, शिवालय में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का लगा तांता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हीरवाना गोशाला में स्थित शिवालय में किया रुद्राभिषेक, शिवालय में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का लगा तांता

हीरवाना गोशाला में स्थित शिवालय में किया रुद्राभिषेक, शिवालय में श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों का लगा तांता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : श्री कृष्ण गोशाला संस्थान चंवरा हीरवाना में स्थित शिवालय में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में विश्वनाथ गोरसिया परिवार सीकर द्वारा पंडित सोनू शर्मा के सानिध्य में पांच पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इससे पूर्व गणेश पूजन किया गया। इसके बाद यजमान विश्वनाथ शर्मा दंपति परिवार द्वारा 9:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद शिव परिवार रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की गई। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वामणी प्रसाद वितरण किया गया। वही देर रात्रि तक शिवालय में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिर पुजारी मुकेश दाधीच, बनवारी लाल जांगिड़, नंदकिशोर शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, रोहिताश शर्मा, बाबूलाल शर्मा, कन्हैयालाल रावत, सौरभ शर्मा, अभिनय शर्मा, सचिन शर्मा, कमलेश शर्मा, संजय शर्मा सहित काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad