[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश के 14 राज्यों एवं 778 जिलों को पछाड़कर अंगदान अभियान में चूरू ने बनायी अलग पहचान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देश के 14 राज्यों एवं 778 जिलों को पछाड़कर अंगदान अभियान में चूरू ने बनायी अलग पहचान

मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार के नेतृत्व में टीम ने अभियान को बनाया जन जन का अभियान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारत सरकार द्वारा संचालित अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत चूरू मेडिकल काॅलेज ने अंगदान शपथ दिलाने में पूरे देश में एक अलग पहचान बनायी हैं। मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार व अधीक्षक डॉ. दीपक चोधरी के नेतृत्व में एक समर्पित टीम गठित कर इस अभियान को आमजन तक पहुचाया हैं। इस प्रयास में मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबद्ध अस्पताल के समस्त अधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने सक्रिय भूमिका निभायी हैं। सभी के सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप चूरू जिला आज पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर पहुंचने से कुछ ही कदम दूर हैं। देशभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत के कुल 28 राज्य, 08 केंद्र शासित प्रदेश एवं 783 जिलों में से चूरू जिले ने 14 राज्यों, 07 केंद्र शासित प्रदेशों एवं 778 जिलों को पीछे छोड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। इस अभियान को साकार रूप देने में चूरू की कई अग्रणी संस्थाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिनमें राजकीय लोहिया महाविद्यालय, विधि महाविद्यालय, कैरियर कॉलेज, राजस्थान नर्सिंग कॉलेज, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, प्राइवेट अस्पताल हार्ट केयर, शिवम ऑर्थो, जीवन रेखा अस्पताल तथा समस्त मेडिकल प्रतिनिधि प्रमुख हैं। इसी क्रम में समस्त चिकित्सा शिक्षकगण, चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं कर्मचारी वर्ग की भूमिका भी अत्यंत सराहनीय रही है। मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. एमएम पुकार ने बताया कि चूरू जिले को राज्य में शीर्ष स्थान दिलाने में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का योगदान अमूल्य रहा है। जिन्होंने समर्पण के साथ अंगदान अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22