जसरापुर के पिपली बस स्टैंड के पास पानी भरा होने से ग्रामीण परेशान , किया विरोध प्रदर्शन
जसरापुर के पिपली बस स्टैंड के पास पानी भरा होने से ग्रामीण परेशान , किया विरोध प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर के पिपली स्टैंड के पास सेडूका की ढ़ाणी, किल्तानी जोहड़ी और कोठी की ढ़ाणी की ओर जाने वाले रास्ते में पानी भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को राजकुमार सिंह निर्वाण और सुरेश भांडोरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में पानी भरा रहने से राहगीरों और बाइक सवारों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जल्द से जल्द पानी की निकासी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान रामजीलाल कुमावत, प्रताप धानिया, मनीराम, मेहरड़ा, सुमेर धानिया, रघुवीर गुर्जर, बनवारी लाल चेजारा, शांति देवी, विमला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041436


