[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्षतिग्रस्त क्लास रूम का उपयोग तुरंत बंद करें: गहलोत:जिला प्रभारी मंत्री ने किया बागला स्कूल का निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्षतिग्रस्त क्लास रूम का उपयोग तुरंत बंद करें: गहलोत:जिला प्रभारी मंत्री ने किया बागला स्कूल का निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद

क्षतिग्रस्त क्लास रूम का उपयोग तुरंत बंद करें: गहलोत:जिला प्रभारी मंत्री ने किया बागला स्कूल का निरीक्षण, विद्यार्थियों से किया संवाद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत शनिवार को चूरू दौरे पर रहे। उन्होंने गवर्नमेंट सेठ लक्ष्मी नारायण बागला हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। मंत्री गहलोत ने क्लास रूम में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में बेहतरीन व्यवस्थाओं के लिए प्रबंधन करें। स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी, कक्षा-कक्षों, बैठक व्यवस्था और शौचालय सहित सभी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

गहलोत ने कहा कि स्कूल में क्षतिग्रस्त कक्षा-कक्षों का उपयोग तुरंत बंद करें। साथ ही क्षतिग्रस्त कक्षाओं की तुरंत मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री गहलोत को बताया कि बरसात के मौसम में स्कूल परिसर में पानी भराव की समस्या होती है। इस पर उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा रिचार्ज स्ट्रक्चर बनवाकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। पानी भराव की समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

मंत्री गहलोत ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से शिक्षण गतिविधियों व स्कूल व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल स्टाफ से नामांकन, शिक्षण व्यवस्थाओं, शौचालयों की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इससे पहले प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने चूरू में स्थित शनि मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी ने पूजा-अर्चना करवाई और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet