सरदारशहर में हरियाली तीज पर आयोजन:गर्ल्स कॉलेज में हुई मेहंदी प्रतियोगिता, एनएसएस की इकाईयों ने पौधे बांटे
सरदारशहर में हरियाली तीज पर आयोजन:गर्ल्स कॉलेज में हुई मेहंदी प्रतियोगिता, एनएसएस की इकाईयों ने पौधे बांटे
सरदारशहर : सरदारशहर के गर्ल्स कॉलेज में हरियाली तीज के मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में पौध वितरण कार्यक्रम हुआ। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मृत्युंजय कुमार पारीक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. पारीक ने कहा, “प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।”
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ.सरोज चाहर और चन्द्रप्रकाश मूनपुरिया के निर्देशन में हुआ। इस दौरान लगभग 100 पौधे छात्राओं को वितरित किए गए। इसी अवसर पर कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा मेघा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की ही सानिया खोखर रहीं। बीकॉम द्वितीय वर्ष की मुस्कान सोनी और बीए प्रथम वर्ष की जारा मौलानी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में सहायक आचार्य अनिता सैन, प्रीति झांकल और प्रीति टूनवाल शामिल रहीं। प्राचार्य डॉ. पारीक ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का सफल संचालन सहायक आचार्य रीना वर्मा, हर्षा सोनी और डॉ. मीनाक्षी तंवर के निर्देशन में हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042123


