[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कारगिल विजय दिवस मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कारगिल विजय दिवस मनाया

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कारगिल विजय दिवस मनाया

चिड़ावा : राष्ट्रीय जाट महासंघ जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान , ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा एवं महालक्ष्मी ज्वैलर्स के सीईओ महासिंह माठ के सानिध्य में दो मिनट का मौन धारण कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया। महालक्ष्मी ज्वैलर्स के सीईओ महासिंह माठ ने कारगिल विजय दिवस को हर वर्ष मनाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा ने कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की बात दोहराई।

जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को याद करते हुए उनके द्वारा देशहित में दिये गये योगदान को याद किया। चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा ने बताया कि राष्ट्रहित में प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों को देश की जनता हमेशा याद करेंगी और उनके जोश व जज्बें के कारण ही आज देश सुरक्षित हैं।

इस मौके पर ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्रम लाम्बा, महासचिव विकास कटेवा, सचिव राजेश बुडानिया, मास्टर रामजीलाल झाझड़िया, कैप्टन भरत सिंह कुल्हार, हव. सत्यवीर मेंचू, ओमप्रकाश गढ़वाल, विकास, मोहित कुमार, लक्की, शक्तिसिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22