[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षाविदों की दो दिवसीय वाकपीठ का कार्यक्रम शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षाविदों की दो दिवसीय वाकपीठ का कार्यक्रम शुरू

शिक्षाविदों की दो दिवसीय वाकपीठ का कार्यक्रम शुरू

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जेजेटी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय संस्था प्रधान वाकपीठ का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबडे वाला विश्वविद्यालय में मंडावा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक/उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाकपीठ का आयोजन शुरू हुआ । उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिनी कुलहरी जिला प्रमुख झुंझुनूं, अति विशिष्ट अतिथि, एसडीएम मंडावा, मुनीश कुमारी, अध्यक्षता सीडीओ मंडावा अशोक कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि सीडीईओ जयदीप झांझरिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेश मील, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक संतोष सोई, सीबीईओ, चिड़ावा उमादत्त झाझरिया, एडीईओ प्रमोद आबूसरिया, एसीईबीओ दामोदर प्रसाद जांगिड़, नवोदय विद्यालय कंजडा प्रधानाचार्य रहे ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने नवाचारों के साथ शिक्षा पर जोर देते हुए विद्यालय में हैंडराइटिंग पर अलग से प्रयास करने का सुझाव दिया। साथ ही पौधारोपण कार्यक्रम में भी जोर शोर से शिक्षा विभाग के शामिल होने पर प्रकाश डाला । अति विशिष्ट अतिथि मुनेश कुमारी ने विद्यालयों में प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करने का सुझाव दिया । सीडीईओ जयदीप झांझरिया ने विभागीय कार्य समय बंद करने को कहा । सीबीईओ मंडावा अशोक शर्मा ने ब्लॉक में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर विद्यार्थियों को स्वयं करके सीखने पर जोर दिया । कार्यक्रम संयोजक किरण कुलहरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ अजीत कुमार एवं डीन एकेडमिक डॉ राम दर्शन फोगाट ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22