[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में बीए छात्रा ने सुसाइड किया:परीक्षा में कम नंबर आने पर मालगाड़ी के आगे कूदी; 4 साल पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में बीए छात्रा ने सुसाइड किया:परीक्षा में कम नंबर आने पर मालगाड़ी के आगे कूदी; 4 साल पहले हुई थी शादी

सीकर में बीए छात्रा ने सुसाइड किया:परीक्षा में कम नंबर आने पर मालगाड़ी के आगे कूदी; 4 साल पहले हुई थी शादी

सीकर : सीकर में बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट ने मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, छात्रा परीक्षा में कम नंबर आने से परेशान थी। घटना श्रीमाधोपुर स्टेशन से 500 मीटर दूर पंचावाली अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार रात 9 बजे की है। छात्रा की 4 साल पहले शादी हुई थी। श्रीमाधोपुर पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

नंबर कम आने से परेशान थी छात्रा

श्रीमाधोपुर थाने के एएसआई श्रीराम यादव ने बताया- ढाल्यावास के झल्डा बस्सी निवासी अंजू सैनी (22) पुत्री कन्हैया लाल सैनी ने सुसाइड किया है। अंजू बीए सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। जिसके परीक्षा में कम नंबर आने आ थे। जिसको लेकर वह परेशान थी। शनिवार रात 8 बजे अंजू बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। जिसके बाद अंजू ने पंचावाली अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 4 साल पहले श्रीमाधोपुर के पोलादास की ढाणी निवासी राजेश सैनी से उसकी शादी हुई थी। वह अपने पीहर में रहकर पढ़ रही थी।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

एएसआई श्रीराम यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां रविवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंजू सैनी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।
अंजू सैनी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22