टूटी सड़क ठीक करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
टूटी सड़क ठीक करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
खेतड़ी : संजय नगर ग्राम पंचायत की ढाणी चाचा वाली में शुक्रवार को टूटी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों सुरेंद्र फौजी,टिंकू सिंह, डिप्टी सिंह, सौरभ घुमरिया, जीतू घुमरिया, चिंटू सिंह, निक्कू सिंह, पवन सैनी, नवीन मीणा, अंकित मीणा, विष्णु सैनी, सुनील चौधरी, सुमेर सिंह, सुभाष सैनी रितिक मीणा, अंकित सिंह ने बताया कि संजय नगर ग्राम पंचायत की ढाणी चाचा वाली से ढहरवाला तक सड़क एकदम टूटी हुई है। इसमें जगह-जगह कहीं आधा फिट तो कहीं एक फिट के गड्ढे पड़े हुए हैं। इनमें बरसात का पानी भर जाता है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं । इस सड़क का पुनर्निर्माण करवाया जाए। यदि सड़क का निर्माण शीघ्र नहीं करवाया गया तो इसके लिए ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2019655


