जलभराव मुद्दे पर बनी सहमति, धरना समाप्त
जलभराव मुद्दे पर बनी सहमति, धरना समाप्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : नगरपालिका प्रशासन और जलभराव से परेशान नागरिकों के बीच लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध शुक्रवार को समाप्त हो गया। वार्ड संख्या 23 में पिछले सात महीनों से जारी जलभराव की समस्या को लेकर धरने पर बैठे लोगों और प्रशासन के बीच भाजपा नेता रामकुमार सैनी की मध्यस्थता में वार्ता हुई।
वार्ता में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सीताराम कुमावत और जेईएन द्वारा मौके का निरीक्षण करने के बाद यह सहमति बनी कि वार्ड में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान 15 दिन के भीतर कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद नागरिकों ने धरना समाप्त कर दिया।
धरना स्थल पर अरविंद चौबे, गोवर्धन, महेंद्र, अमित, मुरारी बहादुर, शिवपाल, रवि, अनिल, सुखेन्द्र, श्रवणी, गीता केसरी, शारदा और सुनीता सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।