[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्मार्ट मीटर के नाम पर बहुत बड़ी जालसाजी, इस ठगी में केंद्र के बड़े मंत्री लिप्त – महिपाल पूनिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

स्मार्ट मीटर के नाम पर बहुत बड़ी जालसाजी, इस ठगी में केंद्र के बड़े मंत्री लिप्त – महिपाल पूनिया

स्मार्ट मीटर के नाम पर बहुत बड़ी जालसाजी, इस ठगी में केंद्र के बड़े मंत्री लिप्त - महिपाल पूनिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

बिसाऊ : भारत की जनवादी बिसाऊ के नागरिकों ने सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर अभियान को बंद करने और जो मीटर लग गए है उनको हटाकर दुबारा चकरी वाला मीटर लगाने की माँग की गई । इस अवसर पर किसान नेता महिपाल पूनिया ने बताया की स्मार्ट मीटर निर्माता कंपनी जीनस पॉवर ने बीजेपी को करोड़ो का चंदा दिया ,जिसके कारण भजन लाल सरकार दबाव में आप उपभोक्ता पर स्मार्ट मीटर के नाम पर आर्थिक भार डाल रही है । इस मीटर की लागत 2-3 हज़ार से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए लेकिन इस मीटर के चलते सरकार पर 20-25 हज़ार का आर्थिक भर आ रहा है जो भविष्य में उपभोक्ता पर पर पड़ने वाला है । देश भर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ के बिल सामने आ रहे है जिससे पता चार रहा है की ये मीटर 15% से 70% तक ज़्यादा रीडिंग दे रहा है । सरकार धीरे धीरे गैस सब्सिडी को तरह इस योजना के माध्यम से फ्री बिजली योजना को भी बंद कर देगी।

युवा नेता पंकज जांगिड ने बताया को ठेकेदार पुलिस के नाम पर धमकाकर मीटर लगवा रहे है । इसको लेकर शहर में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है । आप आदमी पीड़ित है, लेकिन वो इस शिकायत को लेकर कहाँ जाए ये समझ नहीं आ रहा था । अब शहर वासी एकजुट हो रहें है और मीटर का विरोध भी बढ़ रहा है । हम स्मार्ट मीटर के नाम पर ये लूट बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज से बिसाऊ में घर घर जाकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और इसके बाद मोहल्ले वाइज मीटिंग कर आने वाले दिनों में बिसाऊ में बड़ी रैली निकाली जाएगी महिपाल पूनिया

इस अवसर पर किसान सभा के नेता हरिराम महला, सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल मजीद, मेजर, विजय, सुनील, अशोक, नसीर, एसएफआई तहसील महासचिव अमित पूनिया, प्रियांशु पूनिया, मोहम्मद इस्फाक प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin