सीकर के होटलों में दबिश:पुलिस ने 24 युवक-युवितयों को किया डिटेन, ज्यादातर स्टूडेंट्स
सीकर के होटलों में दबिश:पुलिस ने 24 युवक-युवितयों को किया डिटेन, ज्यादातर स्टूडेंट्स
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर की कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर कल्याण सर्किल पर स्थित कई होटलों पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने करीब 2 दर्जन युवक-युवतियों को डिटेन किया है। पुलिस को इन होटलों में लगातार अनैतिक गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया- वर्तमान में होटलों, ढाबों और स्पा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सीकर के कल्याण सर्किल पर स्थित कई होटलों में दबिश दी गई। यहां से अनैतिक गतिविधियों में लिप्त करीब 2 दर्जन युवक-युवतियों को डिटेन किया गया है। इन होटलों में अनैतिक गतिविधियों के होने की सूचना पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी। अभियान के तहत काउंसलिंग भी की जाती है। आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बता दें कि सीकर शहर में कल्याण सर्किल इलाके में कई छोटी होटल संचालित है। यहां कई बार बिना आईडी प्रूफ के लोगों को रूम्स दिए जाते हैं, जिसके बदले ज्यादा पैसा वसूला जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048113

