[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रेमी कपल ने पानी की डिग्गी में कूदकर दी जान:तीन दिन बाद मिले शव, परिजनों ने रविवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रेमी कपल ने पानी की डिग्गी में कूदकर दी जान:तीन दिन बाद मिले शव, परिजनों ने रविवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी

प्रेमी कपल ने पानी की डिग्गी में कूदकर दी जान:तीन दिन बाद मिले शव, परिजनों ने रविवार को दर्ज कराई थी गुमशुदगी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले के एक गांव में डिग्गी में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों पिछले तीन दिनों से गायब थे। दोनों के परिजनों ने भानीपुरा थाने में रविवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सोमवार को ग्रामीणों को गांव के ही खेत में बने डिग्गी में दोनों के शव मिले।

भानीपुरा थाने के हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह ने बताया- रविवार को थाने में एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव रायपुरा के पास एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में दो शव तैर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि गांव रायपुरा के प्रेमी युगल ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर पहचान करवाई गई। मृतकों की शिनाख्त गांव रायपुरा निवासी मुकेश कुमार (24) पुत्र सोहनराम मेघवाल और सपना (21) पुत्री राजूराम वाल्मीकि के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेम प्रसंग के चलते दी जान

मृतक मुकेश कुमार के पिता सोहनराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया- रविवार को उनका पुत्र और राजूराम की पुत्री गांव से लापता हो गए थे। इस पर भानीपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को पुलिस ने सूचना दी कि गांव के पास धाणसिया निवासी रामनिवास पांडिया के खेत में बनी पानी की डिग्गी में दोनों के शव मिले हैं।

भानीपुरा पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर उन्हें सुपुर्द कर दिया और आगे की जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण उन्होंने पानी की डिग्गी में डूबकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22