[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

300 स्टूडेंट्स को मिली निशुल्क पाठ्य सामग्री:नीमकाथाना के घुरसली गांव में सामाजिक संस्थान ने की पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

300 स्टूडेंट्स को मिली निशुल्क पाठ्य सामग्री:नीमकाथाना के घुरसली गांव में सामाजिक संस्थान ने की पहल

300 स्टूडेंट्स को मिली निशुल्क पाठ्य सामग्री:नीमकाथाना के घुरसली गांव में सामाजिक संस्थान ने की पहल

नीमकाथाना : नीमकाथाना के दरीबा ग्राम पंचायत स्थित घुरसली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब जयपुर स्थित उत्कर्ष व्यास संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में संस्थान के प्रतिनिधि विकास अग्रवाल सिरसली ने व्यास सेवा संस्थान के सहयोग से विद्यार्थियों को 300 नोटबुक्स वितरित कीं। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह प्रयास स्थानीय स्तर पर सराहनीय पहल माना जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बजरंग लाल ने जानकारी दी कि यह लगातार दूसरा वर्ष है जब छात्रों को इस प्रकार की सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग भामाशाह विकास अग्रवाल और विद्यालय के शिक्षक सुनील सैनी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। गांव के लोग हुए भावुक, जताया आभारइस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, ग्रामीण और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में व्यास सेवा संस्था व विकास अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin