[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की विरासत से रूबरू हुए स्कूली बच्चे:दुर्लभ वस्तुओं का किया अवलोकन, प्राचीन सिक्कों और वेशभूषा का किया अध्ययन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की विरासत से रूबरू हुए स्कूली बच्चे:दुर्लभ वस्तुओं का किया अवलोकन, प्राचीन सिक्कों और वेशभूषा का किया अध्ययन

चूरू की विरासत से रूबरू हुए स्कूली बच्चे:दुर्लभ वस्तुओं का किया अवलोकन, प्राचीन सिक्कों और वेशभूषा का किया अध्ययन

चूरू : चूरू में लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री के संस्थापक साहित्यकार सुबोध कुमार अग्रवाल की 17वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगरश्री म्यूजियम में 6 विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं पहुंचे। इनमें पुत्री पाठशाला, गीतांजलि स्कूल, मेरीगोल्ड स्कूल, एसके मेमोरियल स्कूल, जैन श्वेताम्बर स्कूल और आपणी पाठशाला शामिल थे।

संस्था के सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि बच्चों ने म्यूजियम में संग्रहित दुर्लभ वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने पुराने बही खाते, बकरा गाड़ी और सैकड़ों साल पुराने पत्थर देखे। साथ ही प्राचीन सिक्कों और वेशभूषा का भी अध्ययन किया।

कार्यक्रम संयोजक सुनील भाऊवाला ने बताया कि सुबोध कुमार अग्रवाल ने चूरू की विरासत को संरक्षित करने के लिए नगरश्री की स्थापना की। उनके प्रयासों से यहां सैकड़ों वर्ष पुराना साहित्य और ऐतिहासिक वस्तुएं संरक्षित हैं। कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भी भाग लिया। अनिल कानखेड़िया, कुलदीप गोयल, रवि दाधीच समेत कई लोग मौजूद रहे। महावीर, विजय शर्मा, अभिलाषा भाटी, राजेश कस्वां और अंजू सहित कई शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles