[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, वारदात कर विदेश भागने की फिराक में थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, वारदात कर विदेश भागने की फिराक में थे

सादुलपुर पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार:अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद, वारदात कर विदेश भागने की फिराक में थे

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवकरण उर्फ देवा और विजय सिंह उर्फ गंगासिंह के रूप में हुई है। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया देवकरण (30) लालासर का रहने वाला है। वह कोतवाली चूरू का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। विजय सिंह (29) घन्टेल का निवासी है। वह पुलिस थाना सदर चूरू का हिस्ट्रीशीटर है। उसके पास से एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस मिले हैं।

दोनों आरोपियों के पास से फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए गए। उन्होंने ये पासपोर्ट लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर का पता दिखाकर बनवाए थे। विजय सिंह इसी फर्जी पासपोर्ट से एक बार विदेश यात्रा कर चुका है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने की योजना बना रहे थे। दोनों आरोपी चूरू जिले के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22