[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में शादी के लिए रखे जेवरात चोरी:दिल्ली गया था परिवार,सूने मकान देखकर घुसे चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर में शादी के लिए रखे जेवरात चोरी:दिल्ली गया था परिवार,सूने मकान देखकर घुसे चोर

घर में शादी के लिए रखे जेवरात चोरी:दिल्ली गया था परिवार,सूने मकान देखकर घुसे चोर

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। परिवार दिल्ली गया हुआ था। चोर मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना परिवार को दी। अब कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।इस संबंध में राजू सांसी ने बताया- वह सीकर में हमजा मस्जिद के पास वार्ड नंबर 58 में रहते हैं। बेटी के सगाई कार्यक्रम में 28 जून को परिवार सहित दिल्ली गए थे। पीछे से चोर मकान में घुसे और करीब ढाई किलो चांदी,डेढ़ तोला सोने के जेवरात और करीब 20 हजार रुपए की नगदी चुराकर ले गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी, तब परिवार सीकर पहुंचा तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। राजू ने बताया कि उन्होंने यह जेवरात अपनी बेटी के शादी के लिए रखे हुए थे। जिसे चोर चोरी करके ले गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22