[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पुलिस का सख्त रुख, सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने वालों को चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पुलिस का सख्त रुख, सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने वालों को चेतावनी

नाबालिग से दुष्कर्म मामला: पुलिस का सख्त रुख, सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने वालों को चेतावनी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : कस्बे में 7 जुलाई को सामने आए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस संवेदनशील मामले में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

डिप्टी एसपी राजवीर सिंह चंपावत ने कहा कि कुछ लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (पूर्व ट्विटर) और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर पीड़िता से जुड़ी जानकारी, फोटो या वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जो कानूनन अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही लोगों को सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

राजवीर सिंह चंपावत ने कहा, “यह मामला बेहद संवेदनशील है, और इसमें पीड़िता की निजता की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह पीड़िता को दोबारा मानसिक आघात भी पहुंचा सकती है।”

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के परिवार को राहत मिली है, वहीं आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62