झुंझुनूं-सिंघाना : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी से मिले कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत:कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी से मिले कार्यकर्ता
झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना कस्बे के नारनौल सर्किल पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का सम्मान किया। डूडी दिल्ली से मंड्रेला निजी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नारनौल सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव व सरपंच विजय कुमार के नेतृत्व में अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।
इसके अलावा चिड़ावा रोड़ पर स्थित सिंघाना काग्रेंस प्रधान कार्यालय के सामने नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रामेश्वर डूडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए हैं, अब प्रदेश की जनता को सरकार के हित में निर्णय करना होगा तथा विकास कार्यों के दम पर प्रदेश में दोबारा से कांग्रेश की सरकार बनाई जाएगी।
सिंघाना नगरपालिका बनाए जाने से कस्बे के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डूडी के समक्ष पाले से फसलों में हुए नुकसान व अन्य समस्याओं से अवगत करवाया और उनके जल्द समाधान करने की मांग की। इसके अलावा हुक्मा की ढाणी में भी रामेश्वर डूडी का माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य रणजीत चंदेलिया, धर्मेन्द्र डाटिका, रधुवीर महला, देशराज धायल, उपसरपंच विक्रम सिंह सिंघाना, जावेद खान, राजेश मीणा पंच, सोनू पंडित,बाबूलाल कालोडिया, पवन पांडे, शंकूर खां, रमेश पांडे, नत्थूराम मीणा, प्रकाश सीगड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धर्मपाल रावत, मंजीत मुरादपुर, श्यामलाल मीणा और बाबूलाल सैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038135


