[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा में पेयजल लाइन सुधारने के लिए खोदा गया गड्ढा बना परेशानी का कारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा में पेयजल लाइन सुधारने के लिए खोदा गया गड्ढा बना परेशानी का कारण

गोठड़ा में पेयजल लाइन सुधारने के लिए खोदा गया गड्ढा बना परेशानी का कारण

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड छह व नौ में करीब डेढ माह पूर्व जलदाय विभाग द्वारा पानी की लाइन ठीक करने के लिए खोदा गड्डा ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

जलदाय विभाग नियमों को ताक में रख कर गड्‌ढा खोद कर लाइन जोड़ दी, लेकिन गड्‌ढा बंद करना भूल गए। जलदाय विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को समाज सेवी रविंद्र फौजी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर गड्ढे को बंद करवाने व नियमानुसार पानी की लाइन में कनेक्शन करने की मांग की है। रविंद्र फौजी ने बताया कि गोठड़ा के वार्ड नंबर छह व नौ में जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते पेयजल की समस्या बनी हुई है। जलदाय विभाग ने गड्ढे को खुला छोड़ दिया जिससे पांच दिन पहले पहले गौवंश के गिरने से मौत हो गई थी। रविंद्र ने बताया कि वार्ड में पानी की दो लाइन डाली हुई थी, एक लाइन पांच फीट गहरी है, दूसरी लाइन दस साल पहले नई लाइन डाली। उन्होंने बताया कि नई लाइन में ठेकेदार व अधिकारियों ने मिल कर बगैर नियमानुसार कनेक्शन कर दिए। ठेकेदार ने एक कनेक्शन पुरानी लाइन में कर दिया एक कनेक्शन नई लाइन में कर दिया।

वार्डवासियों ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारी करीब डेढ़ महीने पहले गड्‌ढा खोदा था जो अभी तक बंद नही किया, खुले गड्ढे को लेकर परेशान वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर शिकायत भी की थी। जिसके बावजूद भी समस्या का समाधान करने की बजाय जिलदाय विभाग ने गड्डा मिट्टी से भर देने की रिपोर्ट बनाकर शिकायत को बंद कर दिया। जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि दोनों लाइनों में दो वॉल लगा दिए जाएंगे जिससे दोनों लाइनों में पानी एक-एक दिन बराबर मिलने लग जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जलदाय विभाग के लाइनमैन का कहना है कि गड्‌ढा जलदाय विभाग द्वारा नहीं खोदा गया। किसी अन्य व्यक्ति ने खोदा है। इस दौरान प्रदर्शन में रविंद्र फौजी, गौरी शंकर, जय राम, किशन, जितेंद्र, मनीष, संतोष, संजू, अनीता, बबीता और भतेरी सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin