[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसफार्मर से टकराकर बस में आग लगी, एक की मौत:21 घायल; धार्मिक कार्यक्रम के बाद मनसा माता मंदिर​​​​​​​ से लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रांसफार्मर से टकराकर बस में आग लगी, एक की मौत:21 घायल; धार्मिक कार्यक्रम के बाद मनसा माता मंदिर​​​​​​​ से लौट रहे थे

ब्रेक फेल होने से मंदिर की ढलान पर बस अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराई, आग लगने से अफरा-तफरी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

उदयपुरवाटी : झु्ंझुनूं में शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई। इससे बस में आग लग गई। हादसे में एक की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। बस में सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। हादसा उदयपुरवाटी के पास मनसा माता मंदिर के नजदीक शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे हुआ।

थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि झुंझुनूं के गुढ़ा निवासी दलपत सिंह के पुत्र जन्म पर शुक्रवार को नवमी पर सवामणी का कार्यक्रम रखा था। दलपत सिंह के ससुराल सांगानेर से उनके रिश्तेदार कार्यक्रम में आए थे। मनसा माता मंदिर में कार्यक्रम के बाद सभी लोग बस से लौट रहे थे।

लौटते समय पहाड़ी इलाके में बस के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू बस को खाई में गिरने से बचाने के लिए ड्राइवर ने गाड़ी को टर्न कराने की कोशिश की। इसी दौरान बस ट्रांसफार्मर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सांगानेर, जयपुर निवासी धूड़सिंह की मौत हो गई।

ड्राइवर की सूझबूझ से कई जिंदगियां बच गई। लेकिन हादसे में ड्राइवर सहित कई लोग गंभीर घायल हो गए।  बस के कांच तोड़कर सवारियों को बाहर निकला गया। थोड़ी देर बाद बस में आग लग गई जिससे बस पूरी तरह जल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई। तब तक पूरी बस जल चुकी थी। लेकिन हादसे में बस ड्राइवर बस के नीचे दब गया। जिसको जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकला गया। ड्राइवर को गंभीर हालत में उदयपुरवाटी सीएचसी ले जाया गया जहां से सीकर रैफर किया गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भरपूर मदद की।

हादसे में ये हुए घायल

दुर्घटना में 17 घायलों को पौंख सीएचसी भेजा गया था। सांगानेर निवासी महावीर सिंह (60) पुत्र गिरधारी सिंह, इरशाद (22) पुत्र युसुफ अली, रींगस निवासी मनीष सिंह (30) पुत्र अर्जुन सिंह, खेजड़ौली निवासी कुशाल सिंह (17) पुत्र दारासिंह, जयपुर निवासी शंकरसिंह (74) पुत्र पांचूसिंह, हर्ष चाहर (15) पुत्र श्याम सिंह, सामोद निवासी सुमिता कंवर (50) पत्नी कैलाश सिंह, कशालिया कंवर (55) पत्नी भंवर सिंह, जयपुर निवासी रणजीत सिंह (52) पुत्र मदन सिंह, पर्वत सिंह (56) पुत्र भवानी सिंह, गोपाल सिंह (64) पुत्र भगवान सिंह, मदनसिंह (59) पुत्र भगवान सिंह, रामा (9) पुत्री किशन सिंह, चौमूं निवासी सरोज कंवर (55) पत्नी मदन सिंह, जयपुर निवासी कृष्ण सिंह (42) पुत्र कल्याण सिंह, सामोद निवासी कैलाश सिंह (55) पुत्र भंवर सिंह को पौंख सीएचसी भेजा गया, जहां से इरशाद को झुंझुनूं और अन्य 15 घायलों को जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

उदयपुरवाटी सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिमेश गुप्ता के अनुसार- सुनील (25) पुत्र प्रहलाद, मोहन कंवर (70) पत्नी रामसिंह, लक्ष्मी (60) पत्नी चंद्रशेखर, बजरंगलाल (60) पुत्र भगवान और मुन्ना कंवर (60) साल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी व समाजसेवी

हादसे की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय आर्य झुंझुनूं, कार्यवाहक एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राठौड़, उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, बीसीएमओ मुकेश भूपेश पोंख, नीम का थाना एसडीएम राजवीर यादव, तहसीलदार अभिषेक सिंह, पीएमओ कमल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, उदयपुरवाटी थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा, वनपाल शाहरुख खान, वनरक्षक विनोद यादव, समाजसेवी ब्रह्मदत्त मीणा, सतपाल गुढ़ा, संजय गुढ़ा, कृष्ण दास, बलराम दास सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी।

देखिए… हादसे की तस्वीरें

जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से साइड में किया गया।
जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से साइड में किया गया।
हादसे की सूचना पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
हादसे की सूचना पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।
घायलों को इलाज के लिए गुढ़ा और पौंख अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों को इलाज के लिए गुढ़ा और पौंख अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77