[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना के 5 सरकारी स्कूलों में मिली नई सुविधा:विज्ञान संकाय की शुरुआत, स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस की भी मिलेगी शिक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना के 5 सरकारी स्कूलों में मिली नई सुविधा:विज्ञान संकाय की शुरुआत, स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस की भी मिलेगी शिक्षा

नीमकाथाना के 5 सरकारी स्कूलों में मिली नई सुविधा:विज्ञान संकाय की शुरुआत, स्टूडेंट्स को कंप्यूटर साइंस की भी मिलेगी शिक्षा

नीमकाथाना : नीमकाथाना के विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने क्षेत्र के पांच सरकारी विद्यालयों में विज्ञान संकाय शुरू करने की मंजूरी दे दी है।स्कूलों में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम राजकीय स्कूल गावड़ी, महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल सिरोही, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल भूदोली, चंदा देवी मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गुहाला और महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल ढाणी अहिरान (प्रीतमपुरी) शामिल हैं।

इन सभी विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षा 11 में विज्ञान संकाय की पढ़ाई शुरू हो गई है। यहां विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के साथ कंप्यूटर साइंस की शिक्षा भी दी जाएगी। स्कूल में विज्ञान संकाय के तहत गणित और जीव विज्ञान विषय पढ़ाए जाएंगे। यह सुविधा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। अब विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Related Articles