[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुकान में चोरी कर भागे थे चोर; ग्रामीणों ने CCTV देखकर 20 घंटे में पकड़ लिए, खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दुकान में चोरी कर भागे थे चोर; ग्रामीणों ने CCTV देखकर 20 घंटे में पकड़ लिए, खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी

दुकान में चोरी कर भागे थे चोर; ग्रामीणों ने CCTV देखकर 20 घंटे में पकड़ लिए, खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी

सीकर : सीकर जिले के दादिया रामपुरा गांव में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी मचा दी। दो युवकों ने एक परचून की दुकान में सेंध लगाकर गल्ले से हजारों के कैश पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी मदद से चोरों की पहचान हुई। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महज 20 घंटे में दोनों आरोपी दबोच लिए।

ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में 2 युवकों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।
ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में 2 युवकों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया।

सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक गल्ले से नकदी चुराते दिखे

घटना दादिया रामपुरा में मंगलवार शाम को बाबूलाल की परचून की दुकान पर हुई। दुकानदार को चोरी का पता चलने पर उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें 2 युवक गल्ले से नकदी चुराते दिखे। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाई और शक के आधार पर दो युवकों, चितावा निवासी रविंद्र सिंह और दादिया रामपुरा निवासी बाबूलाल मीणा, को पकड़ लिया। दोनों की शक्ल सीसीटीवी फुटेज से मिलान होने पर ग्रामीणों ने उन्हें खंभे से बांधकर रींगस पुलिस को सूचित किया।

चोरी करने के बाद चोर CCTV में कैद हो गए थे।
चोरी करने के बाद चोर CCTV में कैद हो गए थे।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान पक्की हो गई। चोरी के आरोप में रविंद्र सिंह और बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin