[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलोद छोटी में कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल:16 समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

बलोद छोटी में कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल:16 समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

बलोद छोटी में कलेक्टर ने की रात्रि चौपाल:16 समस्याओं पर हुई सुनवाई, अधिकारियों को दिए तुरंत समाधान के निर्देश

फतेहपुर : फतेहपुर के ग्राम पंचायत बलोद छोटी में कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बुधवार रात को रात्रि चौपाल का आयोजन किया। उन्होंने ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि और पशुपालन विभाग शामिल थे। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों को अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कुल 16 शिकायतें रखीं। ये शिकायतें शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सड़क, अतिक्रमण, सामाजिक न्याय, पंचायती राज, रसद और पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़ी थीं। कलेक्टर ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर, भाजपा नेता श्रवण चौधरी, तहसीलदार हितेश चौधरी और सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा जिला व उपखंड स्तर के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin