[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:सालासर बस स्टैंड पर किराए के मकान में रहता था, बड़े खुलासे होने की संभावना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:सालासर बस स्टैंड पर किराए के मकान में रहता था, बड़े खुलासे होने की संभावना

सीकर में MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:सालासर बस स्टैंड पर किराए के मकान में रहता था, बड़े खुलासे होने की संभावना

सीकर : अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीकर कोतवाली पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 43 ग्राम मिथाइलीन डाई ऑक्सी मैथमफेटामाइन (MDMA) के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी भागीरथ (20) कुचामन डीडवाना का रहने वाला है। वह सीकर में सालासर बस स्टैंड के पास बालाजी कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रहता था और अवैध रूप से MDMA की तस्करी कर रहा था।

पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह नशीला पदार्थ कहां से खरीदा और इसे किन-किन लोगों को सप्लाई करने की योजना थी। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है जिससे और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। विशेष टीम में शामिल डीएसटी के कॉन्स्टेबल विकास कुमार और हरीश कुमार की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही। बता दें कि कोतवाली पुलिस और डीएसटी की यह लगातार दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 1 जुलाई 2025 को भी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया था। इस अभियान में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin