भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर गौ माताओ को खिलाया गुड़
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर गौ माताओ को खिलाया गुड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में हनुमानगढी गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर उनके दीर्ध जीवन एवम् उत्तम स्वास्थ्य की कामना की इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन के अवसर पर हम सब कार्यकर्ताओं ने आज गौमाता को गुड़ खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की है। ईश्वर से और गौ माता से यही प्रार्थना है कि प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी यूं ही लगातार आगे बढ़ती रहे।जिला मंत्री सुशील लाटा ने बताया कि प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला की प्रेरणा से आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौमाता को गुड़ खिलाकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वस्थ व द्विर्ध जीवन की कामना की ।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 1100 रूपये गौसेवा में समर्पित किये गये। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खांन ने अल्पसंख्यक मोर्चा की और से यह राशि गौशाला को भेंट की। इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राकसिया, मंडल उपाध्यक्ष श्रीराम पीपलवा, मंडल महामंत्री सीपी शर्मा, ओम इंदोरिया, जे पी प्रजापत, आकाश सैनी, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक सुरेश मिश्रा, हाजी मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद इस्लाम, नरेश सैनी, चेतराम सहारण शुभकरण, जयपाल सिंह टकणेत, रजत शर्मा, नितिन बुंदेला, आमीन खान, सुनील ढाका, मुकेश सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।