[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहर्रम के त्यौंहार को लेकर शांति समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोहर्रम के त्यौंहार को लेकर शांति समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मोहर्रम के त्यौंहार को लेकर शांति समिति की बैठक, जिला कलक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

झुंझुनूं : आगामी 6 जुलाई को मोहर्रम के त्यौंहार को देखते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थानों के लिए नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट्स एवं पुलिस अधिकारी, स्थानीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों के अधिकारियों, जलदाय विभाग, एवीवीएनएल, बीएसएनएल के अधिकारियों को मोहर्रम के पूरे रास्ते पर व्यक्तिश: भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने झुंझुनूं शहर के शहीदान चौक, चबूतरा चौक में मेडिकल टीम एम्बूलेंस की व्यवस्था करने, पानी व बिजली की सप्लाई सुचारू रखने, मोहर्रम के अखाड़ों के स्थान पर मिट्टी डलवाने, रास्ते में विद्युत व टेलीफोन तथा केबल के ढीले तारों की कसवाने, झुन्झुनू के रोड़ नं 2 व 3 तथा पीपली चौक, मण्डावा मोड़, कपड़ा बाजार, मुफीदों के मोहल्ले व चेजारों की हवेली के पास, मोहल्ला खोरा आदि पर पुलिस की विशेष गश्त तथा ताजियों के जुलूस के साथ पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाने, ताजियों के बीच की दूरी 100 मीटर रखने, ताजियों के साथ मोबाइल डिस्पेन्सरी रखने, विद्युत ट्रांसफार्मर को कवर करने, बेसहारों पशुओं को ताजियों के मार्ग में आने से रोकने की व्यवस्था करने, ताजियादारों के रास्तों पर खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाने व जिन रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरे लगवाने व ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य, सीईओ जिला परिषद रणजीत गोदारा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin