शिविर में गैरहाजिर रहने पर सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह को नोटिस
शिविर में गैरहाजिर रहने पर सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह को नोटिस
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित शिविर में गैरहाजिर रहने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह शिविर 30 जून को ग्राम पंचायत बागोरिया की ढाणी में आयोजित किया गया था, जिसमें नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल भी मौजूद थे। लेकिन सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह की अनुपस्थिति के कारण पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो पाया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी रही।
विभाग के अधिशासी अभियंता मोहम्मद अली ने सहायक अभियंता को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि शिविर से अनुपस्थित रहना राजकार्य के प्रति घोर उदासीनता है। नोटिस में तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। तय समय में जवाब नहीं देने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042118


