[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में रोडवेज सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश:जोनल मैनेजर ने किया निरीक्षण; यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में रोडवेज सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश:जोनल मैनेजर ने किया निरीक्षण; यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा

झुंझुनूं में रोडवेज सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश:जोनल मैनेजर ने किया निरीक्षण; यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा

झुंझुनूं : राजस्थान रोडवेज की बस सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुविधाजनक, व्यवस्थित और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रोडवेज की जोनल मैनेजर (सीकर जोन) अनीता बड़सीवाल ने झुंझुनूं आगार कार्यशाला एवं कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बस सेवाओं को सुचारु रखने के साथ-साथ यात्रियों को स्टैंड पर अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी’ और ‘मेरा बस स्टैंड मेरी जिम्मेदारी’ अभियानों पर जोर निरीक्षण के दौरान जोनल मैनेजर ने प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी। उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद भी किया और उन्हें यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए अहम निर्देश दिए।

यात्रियों को मिले बेहतर अनुभव

जोनल मैनेजर ने विशेष रूप से टिकट वितरण व्यवस्था, स्टैंड पर सफाई, बसों की समय पालन व्यवस्था और यात्रियों को दी जा रही बुनियादी सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रतीक्षालय, टॉयलेट, बैठने की व्यवस्था आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि, “रोडवेज केवल एक परिवहन सेवा नहीं है, बल्कि यह आम आदमी की जीवनरेखा है।

इसका संचालन पूरी जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने स्टाफ से कहा कि यात्रियों को सुविधा देना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और प्रत्येक बस के कंडक्टर और ड्राइवर को यह सुनिश्चित करना होगा कि यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो और किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

जोनल मैनेजर ने किया निरीक्षण; यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा
जोनल मैनेजर ने किया निरीक्षण; यात्रियों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा

बस स्टैंड पर होंगी नई व्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान जोनल मैनेजर ने मुख्य बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कुछ नई व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। इनमें यात्रियों को रियल-टाइम में बसों की जानकारी देने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, पीने के साफ पानी की मॉडर्न वाटर स्टेशन, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष प्रतीक्षालय, और बस स्टैंड परिसर में सफाई की नियमित निगरानी शामिल है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग प्रणाली को भी अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए हैं।

कर्मचारियों को मिली जवाबदेही की सीख

जोनल मैनेजर ने कार्यरत कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनसे “मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत व्यक्तिगत जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफाई से लेकर संचालन तक, हर कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है और कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाना होगा।

आमजन को मिलेगा सीधा लाभ और नियमित मॉनिटरिंग

इस निरीक्षण और दिए गए निर्देशों का उद्देश्य झुंझुनूं जिले के आम यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है। श बड़सीवाल ने स्पष्ट किया कि दिए गए निर्देशों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, जिससे लंबे समय से लोग रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई, बसों की देरी और टिकट वितरण प्रणाली में अव्यवस्था जैसी समस्याओं से राहत पा सकेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin