धोलाखेड़ा में युवक के अपहरण, मारपीट और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के आरोपी गिरफ्तार
धोलाखेड़ा में युवक के अपहरण, मारपीट और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने के आरोपी गिरफ्तार
गुढागौड़जी : धोलाखेड़ा गांव में एक युवक का अपहरण कर नदी में ले जाकर निर्वस्त्र कर मारपीट करने और वीडियो बनाने की घटना के मुख्य आरोपी रामगोपाल और उसके सहयोगी रणजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और डीवाईएसपी राजवीर सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीमों द्वारा की गई। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि वह शाम को घर से बिजली का सामान लेने जा रहा था, तभी कुछ युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर मारपीट की और अपहरण कर कैम्पर वाहन में डालकर रामपुरा होटल व बाद में नदी ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर उसे निर्वस्त्र किया गया और वीडियो बनाया गया। आरोपियों ने उसकी जेब से 5000 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामगोपाल (24) निवासी धोलाखेड़ा और रणजीत (29) निवासी पुरोहित का बास, सीकर को गिरफ्तार किया। दोनों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड शून्य है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041539


