[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के भोदन में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया:तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को खोला, पंचायत मुख्यालय से जुड़ेगा सीधा संपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के भोदन में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया:तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को खोला, पंचायत मुख्यालय से जुड़ेगा सीधा संपर्क

सिंघाना के भोदन में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया:तीन किलोमीटर लंबे मार्ग को खोला, पंचायत मुख्यालय से जुड़ेगा सीधा संपर्क

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन गांव में तहसील प्रशासन ने रास्ता खोलो अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाया। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित टीम ने भोदन से ब्राह्मणों की ढाणी जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया। तहसीलदार बजरंग जाखड़ ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार के रास्ता खोलो अभियान के तहत की गई। अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब तीन किलोमीटर लंबे रास्ते से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसा करने पर भू राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। बिल्लू सैनी के अनुसार, इस रास्ते के खुलने से पंचायत मुख्यालय से सीधा संपर्क स्थापित होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सत्यनारायण भार्गव, गिरदावर जगदीश प्रसाद, पटवारी जोगेंद्र, सुलेखा, बलवीर, बुधराम और कई ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77