40 साल पुरानी प्याऊ का नवीनीकरण:श्री श्याम सत्संग मंडल मुंबई ने करवाया जीर्णोद्धार, लोगों को मिलेगी सुविधा
40 साल पुरानी प्याऊ का नवीनीकरण:श्री श्याम सत्संग मंडल मुंबई ने करवाया जीर्णोद्धार, लोगों को मिलेगी सुविधा
रींगस : रींगस कस्बे के रेलवे स्टेशन बाजार में श्री श्याम सत्संग मंडल मुंबई ने एक पुरानी प्याऊ का जीर्णोद्धार करवा कर आज शुभारंभ किया गया। श्री श्याम सत्संग मंडल मुंबई के प्रतिनिधि सतीश सिंह, पूर्व पार्षद योगेंद्र भामू, देवेंद्र माहेश्वरी और व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर बिजारणियां समेत कई गणमान्य लोगों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। देवी-देवताओं को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण के साथ प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि करीब 40 साल पहले भामाशाह के सहयोग से इस प्याऊ का निर्माण किया गया था। यह श्री श्याम, भैरू बाबा और जीण माताजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई थी। बीच में नगर पालिका ने भी इसका जीर्णोद्धार करवाया था।
पिछले कुछ सालों से प्याऊ की स्थिति खराब हो गई थी। इसमें पानी नहीं भरा जा रहा था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सतीश सिंह की पहल पर मंडल के मुंबई पदाधिकारियों ने प्याऊ का पुनर्निर्माण करवाया है। अब इस प्याऊ के चालू होने से श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आम लोगों को पीने के पानी की सुविधा मिल सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041600


