[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत:लंबे समय से स्टेशन पर घूम रहा था, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के रवाना होते ही कूदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत:लंबे समय से स्टेशन पर घूम रहा था, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के रवाना होते ही कूदा

सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदा युवक, मौत:लंबे समय से स्टेशन पर घूम रहा था, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के रवाना होते ही कूदा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ में युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामला सूरजगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम करीब 5 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना शाम 5 बजे जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन (04706) के स्टेशन पर आने के दौरान हुई। युवक काफी समय से स्टेशन पर घूम रहा था। जैसे ही ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई, वो उसके सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष आंकी गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। शव को हटाने के बाद ट्रेन को आगे भेजा गया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतक ने काली पेंट और गहरे नीले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसकी जेब से कुल 30 रुपए मिले। पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। मृतक की पहचान के लिए जीवन ज्योति रक्षा समिति और सूरजगढ़ पुलिस से मोबाइल नंबर 9636105108, 9784291288 या लैंडलाइन नंबर 01596237427 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77