[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व चंद्रकला देवी जांगिड की 15 वीं पुण्यतिथि पर हीरवाना गौशाला में गौ भंडारा कर दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्व चंद्रकला देवी जांगिड की 15 वीं पुण्यतिथि पर हीरवाना गौशाला में गौ भंडारा कर दी श्रद्धांजलि

गौ माता और साधु संतों की सेवा करने से मनुष्य को उत्तम फल की प्राप्ति होती है - रामचंद्र जांगिड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : श्री कृष्ण गोशाला संस्थान एवं नंदीशाला चंवरा हीरवाना में स्व चंद्रकला देवी जांगिड की 15 वीं पुण्यतिथि तिथि पर उनके परिजनों द्वारा गौ भंडारे का आयोजन किया गया। बामलास धाम के महंत लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में स्व चंद्रकला देवी के परिजनों ने पंडित मुकेश दाधीच से गौ माता का पूजन करवाकर राधा कृष्ण मंदिर में दाल चूरमा के प्रसाद का भोग लगाकर गौ भंडारे का शुभारंभ किया। वहीं उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शनिवार को स्व चंद्रकला देवी जांगिड के पति रामचंद्र जांगिड़, सुपुत्र प्रेमचंद,हरीश, योगेश, मनीष,दीपक जांगिड़, पुत्रवधू संजू, सीमा, रचना, पिंकी, निकिता, पौत्र गर्वित, हार्दिक, केशव, पौत्री नव्या,पलक, जीवा ने 6 किवंटल का मीठा दलिया बनाकर गायों खिलाकर चंद्रकला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौ भंडारे में रामचंद्र जांगिड़ ने कहा कि गौ माता और साधु संतों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। प्रत्येक मनुष्य को समय-समय पर इनकी सेवा अवश्य करनी चाहिए। निस्वार्थ भाव से प्राणी मात्र की सेवा करने पर उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष शीशराम खटाणा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़, कन्हैयालाल रावत, सुभाष बराला, पीतराम सैनी, मदनलाल शर्मा, जांगिड़ समाज के गुढा तहसील अध्यक्ष नथमल जांगिड़, महामंत्री मुरारी लाल जांगिड़, रोहिताश जांगिड, डॉक्टर नरपत सिंह, अध्यापक हीरालाल, शुभराम जांगिड़, नीरज कुमार शर्मा, प्रशांत जांगिड़, ओमप्रकाश जांगिड़, सुनील जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62