[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मालसर-लूणासर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त:15 किमी सड़क पर गड्ढे, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा आधा घंटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मालसर-लूणासर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त:15 किमी सड़क पर गड्ढे, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा आधा घंटा

मालसर-लूणासर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त:15 किमी सड़क पर गड्ढे, 10 मिनट की दूरी तय करने में लग रहा आधा घंटा

सरदारशहर : सरदारशहर के उपखंड क्षेत्र में मालसर, मालकसर और लूणासर को जोड़ने वाली 15 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की स्थिति खराब हो गई है। सड़क पर एक से दो फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण 10 मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा लग रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क केवल तीन साल पहले बनी थी। खराब गुणवत्ता के कारण सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो गई।

मालसर गांव के राजूराम सिंवर ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेंद्र सैनी को पत्र लिखकर सड़क की मरम्मत की मांग की है। मालसर के भंवरलाल डांगी और लूणासर के एडवोकेट केसराराम पांडर ने कहा कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया।

तीनों गांवों के सरपंचों ने भी पंचायत समिति की बैठकों में यह मुद्दा उठाया है। खराब सड़क के कारण वाहन चालक अब कच्चे रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजेंद्र सैनी के अनुसार सड़कों का सर्वे किया जा रहा है। बरसात समाप्त होने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77