[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध:33 केवी ग्रेड के सामने उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, बिजली निगम को दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध:33 केवी ग्रेड के सामने उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, बिजली निगम को दिया ज्ञापन

रींगस में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध:33 केवी ग्रेड के सामने उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, बिजली निगम को दिया ज्ञापन

रींगस : रींगस के बावड़ी गांव में ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। स्थानीय लोगों ने बावड़ी गांव की धीरजपुरा सड़क मार्ग पर स्थित 33 केवी ग्रेड के सामने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने बिजली निगम के अधिशाषी अभियंता के नाम का ज्ञापन ग्रेड कर्मचारी को सौंपा। किसान सभा ने ज्ञापन में बताया कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं के वर्तमान घरेलू मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदल रहा है। उनका आरोप है कि कुछ महीने पहले ही लगाए गए मीटरों को निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बदला जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली विभाग और सरकार पिछले 25 सालों से निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मीटर सही तरीके से काम कर रहे हैं, फिर भी जबरदस्ती नए मीटर लगाए जा रहे हैं। किसान सभा ने बिजली विभाग को स्मार्ट मीटर लगाने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में पूर्व सरपंच गोपाल सिंह बाजिया, मालीराम सौगण, ताराचंद बाजिया, बंशीधर, केदार मल, रूड़ाराम, जवाहर सिंह, हरिसिंह सहित किसान सभा के पदाधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77