[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीसरदारपुरा में पानी की भारी किल्लत: ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीसरदारपुरा में पानी की भारी किल्लत: ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी

महंगे भाव से पानी खरीदने को मजबूर हैं श्रीसरदारपुरा के वार्ड 9 के ग्रामीण, विषम गर्मी में मटके से सिर पर पानी भरने को मजबूर हैं महिलाएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव श्रीसरदारपुरा के वार्ड नंबर 9 में पीने के पानी की किल्लत एक बड़ी समस्या बन गई है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घरों में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए सरकार द्वारा बोरवेल लगाया गया था, जिसमें पानी भी था, लेकिन वार्ड के ही एक व्यक्ति ने बोरवेल में से पाइप निकालकर ले गया और बोरवेल के ऊपर पत्थर रख दिया। बार-बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे पानी की समस्या और ज्यादा हो गई

पानी की किल्लत के कारण ग्रामीणों को हो रही है परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि बोरवेल में से पाइप निकालने से लगभग 20 घरों में पानी की किल्लत होने के कारण उन्हें 500 रुपये देकर प्रति टैंकर पानी डलवाना पड़ रहा है। कई बार टैंकर नहीं मिलने की वजह से महिलाएं और पुरुष अपने सिर पर मटका रखें दूर से पानी लाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पालतू मवेशियों को भी पानी खरीद कर पिलाना पड़ता है, जिससे उनका आर्थिक नुकसान भी होता है। ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है

ग्रामीणों ने की जल्द समाधान की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बोरवेल में पाइप निकालने वाले व्यक्ति के ऊपर कारवाई की मांग की और प्रशासन से दुबारा पाइप डलवाने की मांग की, जिससे पीने के पानी की समस्या का समाधान हो सके। घर-घर जल योजना भी गांव में धराशाई नजर आ रही है ग्रामीणों ने बताया कि घर-घर जल योजना के तहत पाइपलाइन डाल दी गई है लेकिन पाइपलाइन में पानी की सप्लाई नहीं की गई है साथ ही आधे घरों में कनेक्शन दिए हैं बाकी घरों में कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं अभी तक। ग्रामीणों ने राज्य सरकार द्वारा चलाई गई घर-घर जल योजना के तहत सभी घरों में कनेक्शन देकर पानी की लाइन को जोड़कर सुचारू रूप से पानी देने की मांग की।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आन्दोलन करेंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि उन्हें पानी की किल्लत से निजात मिल सके। इस मौके पर नागरमल, राजेंद्र, कैलाश, रामस्वरूप, रमेश बाबूलाल, धन सिंह, रविंद्र मुकेश एवं कैलाश बेरवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77