[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में युवा लेंगे भाग:खेतड़ी से हुए रवाना, शिक्षा-रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में युवा लेंगे भाग:खेतड़ी से हुए रवाना, शिक्षा-रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

एसएफआई के राष्ट्रीय सम्मेलन में युवा लेंगे भाग:खेतड़ी से हुए रवाना, शिक्षा-रोजगार समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

खेतड़ी : केरल के कोझिकोड में छात्र संगठन एसएफआई का अखिल भारतीय सम्मेलन 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है। खेतड़ी से शुक्रवार को टीम रवाना हुई। स्वामी विवेकानंद राजकीय कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे।

राज्य संयुक्त सचिव विक्रम यादव ने बताया कि सभी राज्यों से एसएफआई के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इनमें अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां, युद्ध और मानवीय संकट शामिल हैं। साथ ही फिलिस्तीन मुद्दा, राष्ट्रीय आर्थिक स्थिति और सामाजिक असमानता पर भी विचार-विमर्श होगा। बेरोजगारी, सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियां और मीडिया की भूमिका भी चर्चा के प्रमुख विषय होंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के निजीकरण, नई शिक्षा नीति 2020 तथा शिक्षा की गिरती गुणवत्ता पर गंभीर विचार-विमर्श होगा।

सम्मेलन के पहले दिन विशाल आमसभा रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में फ्लैग होस्टिंग, शहीदों की याद में वाहन जत्था यात्रा और मशाल जुलूस भी शामिल हैं। डेलीगेशन में केंद्रीय कमेटी सदस्य सुभाष जाखड़, सोनू जिलोवा, बबलेश वर्मा, जिला सचिव विक्रम यादव, किरण सैनी, एडवोकेट निरंजन लाल सैनी और मोहित यादव शामिल होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77