[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में रिटायर कर्मचारी परिवार संग धरने पर बैठा:तीन महीने से नहीं मिली पेंशन और अन्य लाभ, कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में रिटायर कर्मचारी परिवार संग धरने पर बैठा:तीन महीने से नहीं मिली पेंशन और अन्य लाभ, कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

चूरू में रिटायर कर्मचारी परिवार संग धरने पर बैठा:तीन महीने से नहीं मिली पेंशन और अन्य लाभ, कर्मचारी महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

चूरू : चूरू में एक पूर्व कर्मचारी को रिटायरमेंट के तीन महीने बाद भी पेंशन और अन्य लाभ नहीं मिलने से नाराज होकर कोष कार्यालय के सामने धरने पर बैठना पड़ा। रिटायर कर्मचारी दिनेश स्वामी कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। उसने अपने परिवार के साथ सांकेतिक धरना दिया। दिनेश स्वामी 31 मार्च 2025 को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रतननगर से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें अभी तक समर्पित अवकाश, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और जीपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम सहारण के नेतृत्व में जिला कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल को ज्ञापन सौंपा गया। स्वामी ने बताया कि यह समस्या केवल उनकी नहीं है। पिछले छह महीने से कई सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन और अन्य लाभों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। सरकार आर्थिक संकट का हवाला दे रही है, लेकिन यह संकट केवल कर्मचारियों के भुगतान के समय ही दिखाई देता है। ज्ञापन देने के दौरान कर्मचारी महासंघ के कई पदाधिकारी और स्वामी के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77