नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का स्वागत:अध्यक्ष माहीच ने किया माल्यार्पण, विधायक के निर्देश पर होगी वार्ड मीटिंग
नगर कांग्रेस कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का स्वागत:अध्यक्ष माहीच ने किया माल्यार्पण, विधायक के निर्देश पर होगी वार्ड मीटिंग

फतेहपुर : फतेहपुर नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का स्वागत समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल माहीच ने अपने निवास माहीच सदन में नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने सभी को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाया और माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक हाकम अली के निर्देशों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। फतेहपुर शहर के प्रत्येक वार्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और संगठन का विस्तार करना है। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के अंत में नगर अध्यक्ष छोटेलाल माहीच ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।