नवलगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, पांच सैंपल जांच के लिए भेजे
नवलगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, पांच सैंपल जांच के लिए भेजे
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देश पर गुरुवार को नवलगढ़ कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावट की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच खाद्य सामग्री के नमूने जांच हेतु लैब में भेजे।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने बताया कि शहर में खाद्य सामग्री में मिलावट की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाहर सिंह पार्क के आसपास की दुकानों से पनीर, मावा बर्फी, समोसा, सोयाबीन तेल और दूध के सैंपल लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
टीम ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और हाइजीन मानकों का पालन करने के निर्देश भी दिए। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) रत्न सिंह गोदारा और लालू यादव शामिल रहे।
डॉ. गुर्जर ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें खाद्य पदार्थों में मिलावट की कोई सच्ची शिकायत हो तो वे स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01592-225415 पर तुरंत सूचना दें। विभाग द्वारा ऐसे मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042266

