चूरू में NH-11 पर टैंकर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; एक की हालत नाजुक, बीकानेर से दूध लेकर जा रहा था सीकर
चूरू में NH-11 पर टैंकर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; एक की हालत नाजुक, बीकानेर से दूध लेकर जा रहा था सीकर
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में बुधवार को एनएच 11 पर दूध के टैंकर और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा टीडियासर टोल के पास हुआ। सभी घायलों को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार उत्तर प्रदेश के दो युवक और टैंकर ड्राइवर पश्चिम बंगाल निवासी कार्तिक बरमन घायल हो गए। ट्रैक्टर पर सवार महेश कुमार (26) और विजय उर्फ कृष्णलाल (30) रतनगढ़ से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीकानेर से सीकर जा रहे दूध के टैंकर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।

सभी घायलों को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेश कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034223


