खेतड़ी के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:डीजीपी मेहरड़ा का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने की मांग
खेतड़ी के ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन:डीजीपी मेहरड़ा का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने की मांग की गई है। यूआर साहू के राजस्थान लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनने के बाद एसीबी डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा को प्रदेश पुलिस मुखिया का जिम्मा सौंपा गया है। मेहरड़ा का वर्तमान कार्यकाल केवल 20 दिन का है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि डॉ. मेहरड़ा का पुलिस सेवा का कार्यकाल निष्कलंक रहा है। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। खेतड़ी डॉ. मेहरड़ा की जन्मस्थली है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को उन पर गर्व है। ज्ञापन देने वालों में पार्षद हरमेंद्र चनानिया, गोकुलचंद मेहरड़ा, मुकेश बनेठीवाल, प्रवीण कुमार जेवरिया, रमेश कुमार और सचिन कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035050


