[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट गाइड शिविर में 144 युवाओं ने सीखे हुनर:कंप्यूटर, सिलाई, योग समेत कई विषयों का दिया प्रशिक्षण, समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

स्काउट गाइड शिविर में 144 युवाओं ने सीखे हुनर:कंप्यूटर, सिलाई, योग समेत कई विषयों का दिया प्रशिक्षण, समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया

स्काउट गाइड शिविर में 144 युवाओं ने सीखे हुनर:कंप्यूटर, सिलाई, योग समेत कई विषयों का दिया प्रशिक्षण, समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया

रींगस : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड संघ, रींगस द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि हस्तकला शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह का आयोजन तहसील कार्यालय के सामने किया गया, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक एवं संघ के उपप्रधान पेमाराम चौधरी ने की।

यह शिविर 17 मई से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रींगस में प्रारंभ हुआ था। शिविर में कुल 144 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के कौशलों का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, ड्राइंग, पेंटिंग, संगीत, गायन, वादन एवं योगासन शामिल रहे। इसके अलावा प्रतिभागियों को वेस्ट से बेस्ट निर्माण, जिल्दसाज़ी, बुक बाइंडिंग, सेल्फ डिफेंस एवं पाक कला का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रतिभागियों को किए गए प्रमाण पत्र वितरित

समारोह में स्काउट सीओ बसंत कुमार लाटा, गाइड सीओ प्रियंका खीचड़ एवं खंडेला सीबीईईओ भवानी सिंह मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सीसीए संस्थान के सचिव डॉ. अजय सक्सेना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा एवं पूर्व पार्षद विष्णु गंगावत विशिष्ट अतिथि रहे।

समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मुन्नी कुमावत एवं स्वाति शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य शुभा शर्मा सहित संघ के कई पदाधिकारी एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad