शिव मंदिर पर वाटर कूलर का शुभारंभ
शिव मंदिर पर वाटर कूलर का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
सोंथली (नवलगढ़) : ग्राम सोंथली के बोदनिया कुएं स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। यह सेवा स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी सरोज देवी एवं पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा भेंट की गई है।
इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शुभारंभ समारोह में पूर्व सरपंच तुलसीराम पुनिया, नथु खरींटा, बजरंग मीणा, सुरेश शर्मा, विजय शर्मा, जुगल किशोर हवलदार, हरिसिंह बाबू, कैप्टन बहादुर सिंह, सुरेश पंच, बहादुर मीणा, राजकमल फौजी, सुरेंद्र गुनगुनावत, अरविंद अग्रवाल अपना करम, अमन वर्मा, सचिन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
सभी ने शर्मा परिवार के इस पुनीत कार्य की सराहना की और इसे सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी कदम बताया। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में यह वाटर कूलर राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042438


