भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई
भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुन्दगढ़ : कस्बे में स्थित बावलियां बाबा गेस्ट हाउस परिसर में सोमवार को भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिला संयोजक विष्णु रूंथला ने डॉ मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राजा राम सुरोलिया ने मुखर्जी के त्याग और बलिदान की विस्तार से जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा ने अपने वक्तव्य में मुखर्जी को राष्ट्रवाद के प्रखर प्रवक्ता एवं कश्मीर के संरक्षण में बलिदान दिया। सुभाष शर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श जीवन से प्रेरित होकर युवाओं को देश हित में काम करने का आव्हान किया। संकल्प सिद्धी प्रभारी फूलचंद सैनी ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी योजनाओं को बताते हुए। जन-जन तक पहुंचने का आह्वान किया।राकेश गुर्जर ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर राजेंद्र भार्गव, महेंद्र चेजारा, सुशील सोनी, नितिन योगी, चंद्रपाल दुलर, श्रवण योगी, सुरेंद्र शर्मा, महेश बलरिया वाला, बुधराम सैनी, दिलीप कुमावत, प्रमोद धाभाई,एवं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक धनश्याम शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042439


