[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा:खेतड़ी डिपो में 20 बसों की मरम्मत पूरी, नई सीटें और फायर सिस्टम लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा:खेतड़ी डिपो में 20 बसों की मरम्मत पूरी, नई सीटें और फायर सिस्टम लगाए

रोडवेज बसों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा:खेतड़ी डिपो में 20 बसों की मरम्मत पूरी, नई सीटें और फायर सिस्टम लगाए

खेतड़ी : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने खेतड़ी डिपो में ‘मेरी बस मेरी जिम्मेदारी’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य पुरानी बसों की स्थिति सुधारना और बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं को बेहतर करना है। प्रबंधक संचालन सिद्धार्थ सैनी के अनुसार, अभी तक 20 बसों की मरम्मत पूरी हो चुकी है। इनमें 2020 मॉडल की 6 और 2017 मॉडल की 14 बसें शामिल हैं। बसों में इंजन की मरम्मत, नई सीटें, सीट कवर, वायरिंग, डेंटिंग-पेंटिंग और फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त किया गया है।

डिपो स्तर पर एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी बसों और बस स्टैंड की स्थिति का मूल्यांकन कर रही है। खेतड़ी डिपो के बस स्टैंड पर बिजली, पानी और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया और पंखे भी लगाए जा रहे हैं।

निजी परिवहन से मिल रही प्रतिस्पर्धा के बीच रोडवेज अपनी साख मजबूत करना चाहता है। राजस्थान रोडवेज चेयरमैन सुब्रासिंह और प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। बसों की बेहतर सुविधाओं से यात्रियों को लाभ मिलेगा और रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22