चिड़ावा के बारी का बास में नया बोरवेल:बीजेपी जिला महामंत्री ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जताई खुशी
चिड़ावा के बारी का बास में नया बोरवेल:बीजेपी जिला महामंत्री ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर जताई खुशी
चिड़ावा : चिड़ावा की अरड़ावता ग्राम पंचायत के बारी का बास गांव में नए बोरवेल का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर बोरवेल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित किया गया। सरपंच प्रतिनिधि नरेश बराला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चिड़ावा प्रधान रोहिताश धांगड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राजेश दहिया का लड्डुओं से तोलकर स्वागत किया। उन्होंने दहिया के प्रयासों की सराहना की, जिनकी वजह से गांव को बोरवेल की सुविधा मिली। कार्यक्रम का संचालन विकास पायल ने किया। इस मौके पर पार्षद मदनलाल डारा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, मान सिंह लमोरिया, अशोक डारा, प्यारेलाल थाकन, राजेश थाकन, जोधाराम बराला, विजय सिंह बराला, सरजीत बराला, प्रताप भटैया, पप्पू पचार, गिरिराज स्वामी, मुकेश बराला और अशोक बराला समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043214


